सीतापुर:आजम खान की रिहाई में फंसा पेंच, जुर्माना जमा न होने से रुकी रिहाई

सीतापुर

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई में एक नया मोड़ आ गया है. कोर्ट का जुर्माना जमा न होने के कारण उनकी रिहाई अभी रुक गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई में एक नया मोड़ आ गया है. कोर्ट का जुर्माना जमा न होने के कारण उनकी रिहाई अभी रुक गई है। उन्हें सीतापुर जेल से बाहर आने के लिए पहले कोर्ट में बॉन्ड जमा कराना होगा।

जेल के बाहर भारी भीड़

आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं. उनकी रिहाई की खबर मिलने के बाद से ही जिला जेल के बाहर उनके समर्थक, सपा कार्यकर्ता और नेताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है. पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है।

माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी और आजम खान की रिहाई हो सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.