मऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान ‘राहुल गांधी ने पहली बार मोदी को दिया जवाब’

मऊ

मऊ जनपद में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को मऊ पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को मऊ पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल पर बड़ा बयान दिया.

‘राहुल गांधी ने पहली बार मोदी को दिया जवाब’

पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब दिया है. उनके इस बयान को हाल ही में कांग्रेस नेता द्वारा उठाए गए मुद्दों और केंद्र सरकार पर की गई आलोचनाओं के संदर्भ में देखा जा रहा है.

‘भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी’

अपने बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर बिल्कुल खरी नहीं उतरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ खोखले वादे किए और सत्ता में आने के बाद जनता के हितों की अनदेखी की

स्वामी प्रसाद मौर्य मऊ में ‘संविधान स्वाभिमान जनहित यात्रा’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस यात्रा के माध्यम से वे संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.