मैनपुरी: सरकारी गाड़ी में बियर पीने पर करहल SDO निलंबित, वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल

मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के करहल के विद्युत विभाग के एसडीओ सुखवीर सिंह को सरकारी गाड़ी में बियर पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मैनपुरी जनपद के करहल के विद्युत विभाग के एसडीओ सुखवीर सिंह को सरकारी गाड़ी में बियर पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। दक्षिणांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एसडीओ सुखवीर सिंह अपनी सरकारी गाड़ी में बियर पीते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने अधिकारियों का ध्यान खींचा, जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए।जांच में यह पाया गया कि एसडीओ का यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है।

निलंबन और विभागीय कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर, दक्षिणांचल निगम के प्रबंध निदेशक ने सुखवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें अब बांदा क्षेत्र से संबद्ध किया गया है, और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24