महराजगंज: फरेंदा में सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

महराजगंज

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में 56 वर्षीय राजाराम की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में 56 वर्षीय राजाराम की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

राजाराम, जो झुनुवा गांव के निवासी थे, अपने घर करहिया से वापस लौट रहे थे। तभी महाराजगंज की तरफ से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद राजाराम के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24