महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में नवनिर्मित मैत्री हॉट बाजार का संचालन अब 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में नवनिर्मित मैत्री हॉट बाजार का संचालन अब 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते पिछले कई महीनों से इसका शुभारंभ लंबित था, लेकिन अब नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने हाल ही में आवंटित दुकानदारों के साथ एक बैठक की, जिसमें बाजार के सुचारु संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों में बाजार के प्रचार-प्रसार, निःशुल्क सब्जी मंडी की स्थापना, और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, नियमित बिजली आपूर्ति, शौचालयों में पानी की उपलब्धता, और पूरे बाजार परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा, जिससे आवागमन आसान हो सके।
इस बैठक में एडीओ पंचायत विनय कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान अजीत कुमार, पंचायत सहायक विजय पांडेय, रोजगार सेवक पवन चौधरी, और सभी आवंटित दुकानदार उपस्थित रहे। बीडीओ शमा सिंह ने सभी से आपस में समन्वय बनाकर काम करने और बाजार को सफल बनाने का आग्रह किया।
स्थानीय लोगों में इस हॉट बाजार के शुरू होने को लेकर काफी उत्साह है। यह उम्मीद और कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मैत्री हॉट बाजार सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के खैरी तराई गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/c5UerpjqDO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 7, 2025























