सिद्धार्थनगर:बढ़नी में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, दोनों बाइक सवार घायल गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के बढ़नी में आज सुबह लगभग 11:30 बजे अमन तिराहे के पास एक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के बढ़नी में आज सुबह लगभग 11:30 बजे अमन तिराहे के पास एक सड़क हादसा हो गया। ढेबरूआ नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घायलों की पहचान चिल्हिया सेवरिहवा गांव के सौरभ कुमार और मढ़नी मलगहिया थाना ढेबरूआ के राजन पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार को इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही ढेबरूआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24