महराजगंज:बड़ा हादसा टला तेंदुअहिया में फिसली स्कूल बस, सभी सुरक्षित

महराजगंज

महराजगंज जनपद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया स्थित जीरो बांध पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गेहूंअना स्थित सीएसएल एकेडमी की एक स्कूल बस।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया स्थित जीरो बांध पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गेहूंअना स्थित सीएसएल एकेडमी की एक स्कूल बस, जो बच्चों को लेने जा रही थी, बारिश के कारण फिसलन भरी मिट्टी के चलते अनियंत्रित होकर बांध से नीचे पानी के किनारे चली गई।

जानकारी के मुताबिक, बस जब तेंदुअहिया जीरो बांध के पास पहुंची, तो हाल ही में हुई बारिश के कारण बांध की चिकनी मिट्टी गीली और फिसलन भरी हो गई थी। इसी वजह से बस ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलते हुए बांध के नीचे पानी के पास जा पहुंची।

सौभाग्यवश, घटना के समय बस में केवल दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में किसी भी बच्चे या ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।

दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को इस घटना की सूचना दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.