सिद्धार्थनगर: त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की गोष्ठी, प्रशासन ने दिया शांति बनाए रखने का संदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना और लोटन थाना के द्वारा क्षेत्र में आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर (ईंद), रामनवमी और अम्बेडकर जयन्ती । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार थाना और लोटन थाना के द्वारा क्षेत्र में आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर (ईंद), रामनवमी और अम्बेडकर जयन्ती को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थानाध्यक्ष (SHO) पथरा बाजार द्वारा सम्भ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं के साथ चर्चा की गई।

 

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन और उच्च अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों से सभी को अवगत कराया। त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अशांति या तनाव की स्थिति से बचने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

इसी क्रम में SHO लोटन ने बैठक में सभी समुदायों से अपील की कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें और किसी भी प्रकार की असमंजस या अव्यवस्था से बचें। साथ ही, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने और आगामी त्यौहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की बात भी की।

अधिकारियों ने इस दौरान शांति बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीस कमेटी की यह गोष्ठी समुदायों के बीच सौहार्द और सामूहिक सहयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.