बलरामपुर: सिरसिया गांव में अज्ञात कारणों से आग, तीन झोपड़ी जलकर राख

बलरामपुर

बलरामपुर के हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई, जो धीरे-धीरे तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई, जो धीरे-धीरे तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना दोपहर के समय हुई, जब अचानक झोपड़ी में आग की लपटें उठने लगीं।

स्थानीय निवासी दशरथ लाल ने बताया कि आग के कारण झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग तेजी से फैलती गई और श्याम बरन, रामबरन समेत तीन लोगों की झोपड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम की मेहनत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हलका लेखपाल पंकज यादव ने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को मदद मिल सके।

यह घटना स्थानीय निवासियों के लिए एक चेतावनी के रूप में आई है, जिससे आग की घटनाओं के प्रति सतर्कता और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता महसूस हो रही है।

Voice Of News 24