सिद्धार्थनगर : पुलिस के गिरफ्त में मौजूद आरोपी को मारने-पीटने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एक तरफ सावाल के घेरे में पुलिस तो दूसरी तरफ दो पुलिसकर्मियों के बहादुरी की हो रही चर्चाएं,जाने पूरा मामला

Voice Of News 24

02 Dec 2024 22:22 PM

बांसी (सि द्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक वायरल विडियो किस तरह पुलिस के लापरवाही एवं कार्यशैली का पोल खोलता नजर आया एवं अन्य दो पुलिसकर्मियों की बहादुरी किस तरह हुई उजागर? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बांसी तहसील परिसर में ताल व तमाचें मार दो पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस के होश उड़ गए हैं।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक ग्राम प्रधान राजकुमार यादव भकुरहवा व जाहिद अली उर्फ आफत अली निहलवा एक ही ग्राम पंचायत के निवासी हैं।
ग्राम प्रधान राजकुमार व जाहिद उर्फ आफत अली के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
उक्त मामले में पुलिसकर्मी द्वारा जाहिद उर्फ आफत अली को थाने ले जाते समय तहसील परिसर में प्रधान व प्रधान के भतीजे आफत अली को ताल घूंसा से मारने लगे, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस पूरे कारनामे का विडियो बांसी तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
इतने में दो पुलिसकर्मी द्वारा बहादुरी दिखाते हुए प्रधान व प्रधान के भतीजे को लात व तमचों से मारने लगे जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
थाना कोतवाली बांसी पुलिस ने उभय पक्षों को थाने पर लाकर बैठाया, दोनों वायरल विडियो आज का बताया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.