Voice Of News 24
28 Nov 2024 13:59 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आवारा सांड की आतंक से लोग पिछले कई दिनों से परेशान थे। लोगों की यह परेशानी दर्दनाक घटनाक्रम में तब्दील हो गई है। आवारा सांड ने एक व्यक्ति पर हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया है। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के धानी क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव के पास आवारा सांड के हमले से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे पूरे गांव में हलचल मचा हुआ है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बेलसड़ निवासी रामरतन चौहान गुरुवार देर शाम खेत से घर जा रहे थे। उसी समय सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सांड के हमले में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जब कल शाम को परिजनों ने रामरतन चौहान की खोजबीन करना शुरू की तो उनका पता नही चला। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया की वह उन्हें शाम को खेत की तरफ जाते हुए देखा था। जब परिजन रामरतन को खोजते-खोजते खेत की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि रामरतन खेत के पास गिरे पड़े थे और शरीर खून से लतपथ था।
वहीं लोगों ने देखा कि सांड के पैरो का निशान बना हुआ था, जिससे लोगों ने अन्दाजा लगाया कि सांड ने ही उन हमला किया होगा।
इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जब ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो पता चला की आस-पास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से सांड का आतंक फैला हुआ है। गांव मे सांड के कारनामे के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। सांड ने पहले भी गांव की कितनी महिलाओं को घायल कर चुका है।
इस मामले के बाद मऊ निवासी रीता ने दावा किया कि सांड कई लोगों पर हमला कर चुका है।सांड के हमले की निरंतर घटनाओं के बावजूद उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आज मौत की घटना तक अंजाम पहुंच गया है।
मिली जानकारी अनुसार लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़कर बांध दिया है, जिससे उसके द्वारा किसी अन्य पर जानलेवा हमला न किया जा सके।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 28 नवंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ZDmJutFaWG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2024





















