सिद्धार्थनगर:पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Voice Of News 24 

17 Oct 2024 10:48 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी खैरा बाजार की रहने वाली सुजाता (22) की मौत के संबंध में की गई, जिनका शव मंगलवार को उनके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था। मृतका के भाई नागपाल यादव ने पति, सास, और ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पति चंदन यादव और उसकी सास इनरमती को अतरी पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.