सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी ने किसानों के साथ की बैठक: अधिकारी करे किसानों की समस्याओं का समय से करें निस्तारण

Voice Of News 24 

17 Oct 2024 09:33 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ने से हुई, जिसमें अधिकतर शिकायतों का निस्तारण हो चुका था।

डीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों द्वारा की गई मांगों का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि जमा कराने पर भी चर्चा की गई। डीएम ने उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए और सभी उर्वरक निर्धारित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराने की बात कही।

साथ ही, डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भारत और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और समयबद्ध तरीके से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराएं।

 

Siddharthnagar News