Voice Of News 24
17 Oct 2024 00:01 AM
चौक (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में मानवता को सरेआम शर्मसार करने वाला एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। वायरल विडियो में एक व्यक्ति एक अर्ध विक्षिप्त को डंडे से पीटता नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
महराजगंज के चौक नगर पंचायत से एक मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल विडियो के सामने आते ही पूरे जिले में हलचल सी मच गई है। सड़क पर जबरदस्त दबंगई करने का वीडियो सामने आया। नगर पंचायत चौक की गाड़ी से उतरकर एक व्यक्ति एक अर्ध विक्षिप्त को डंडे से पीट रहा है। यही नहीं बताया जा रह है कि दबंग युवक अर्ध विक्षिप्त को गाड़ी में लाद लिया है और दो चौराहे तक पीटता रहा।
इस मामले में लोग हस्तक्षेप करते भी नजर आ रहे हैं। सड़क पर इस तरह की दबंगई का वीडियो आपको विचलित कर सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में चौक पुलिस ने अशोक विश्वकर्मा नाम के एक युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्ध में सीओ निचलौल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर की घटना में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज : मोटरसाइकिल की चपेट में आने से साइकिल सवार घायलhttps://t.co/uJIVYHme5m
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 16, 2024





















