ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Voice Of News 24 

22 Aug 2024 22:06 PM

ठूठीबारी (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के थाना ठूठीबारी अंतर्गत क्षेत्र में सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने की बजाय इसमें हो रहा इजाफा। ट्रैक्टर तथा मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने से हुई जबरदस्त टक्कर। एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गुरुवार की देर शाम महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा में ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एवं एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां पर युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार विजय कुमार गुप्ता (27) ठूठीबारी कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बरगदवा बाजार निवासी का बताया जा रहा है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.