Voice Of News 24
19 Aug 2024 23:35 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सड़क पर टहलते समय व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार। मौत के बाद परिजनों में मचीं चीख-पुकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के निचलौल शहर अंतर्गत ठूठीबारी मार्ग पर सड़क पर टहलने गए व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी निचलौल लेकर जाया गया जहां पर डाक्टरों ने घायल को मृतक घोषित कर दिया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार व्यक्ति नगर पंचायत निचलौल के पांडेय वार्ड का निवासी बताया जा रहा है तथा उसकी पहचान सुभाष मद्धेशिया (50) के रूप में बताईं जा रही है।
अज्ञात बाइक की ठोकर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफरhttps://t.co/g7zpNI5ymH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2024













