Voice Of News 24
18 Aug 2024 11:44 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गाजीपुर से सीधे पुलिस लाइन मैदान पर उतरा। हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए।
दो दिवसीय दौरे पर शहर आये मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों के साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह गोदौलिया स्थित लक्ष्मी नारायण अस्पताल (मारवाड़ी अस्पताल) में डायलिसिस मशीन का उद्घाटन करेंगे।
वह वहां डॉक्टरों और ट्रस्ट के लोगों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री देर शाम सिगरा में स्पोर्ट्स स्टेडियम और रोपवे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे
सिद्धार्थनगर : नशें में चूर तेज़ रफ़्तार बाइक सवार दो युवकों ने अनियंत्रित होकर टकराया ट्रेलर में, एक की मौके पर ही मौतhttps://t.co/wmzDDMexMI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2024













