Voice Of News 24
13 Aug 2024 00:23 AM
फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा की पुलिस ने एक ही दिन में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा फरेंदा पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के कुशल दिशा निर्देश में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु फरेंदा पुलिस द्वारा सोमवार को भिन्न-भिन्न मामले में कुल नौ व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/ 126/ 135 भा0ना0सु0 संहिता 2023 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की गई हैं। फरेंदा कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि भिन्न -भिन्न प्रकरणों से कुल नौ लोगों के खिलाफ नए धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई। इसमें करीब फरेंदा थाने के सभी पुलिस का सहयोग रहा।













