बलरामपुर में गमजदा माहौल में निकला ताजिया जुलूस

Voice Of News 24 

18 Jul 2024 00:39 AM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में एकत्र होकर लोगों ने निकाला ताजिया जुलूस। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मोहर्रम अकीदत व गमगीन माहौल में संपंन्न हुआ। क्षेत्र के मशहूर ताजियों की जियारत के लिए उमड़ी भीड़ खत्म होने का नाम ही नही ले रही थी।मोहर्रम की दसवीं तारीख को क्षेत्र के तमाम ताजियादारों ने अपने घरों, इमामबाड़ों व इमामचौक पर रोज़ा ए इमाम हुसैन व कर्बला के नक्शे में रखे ग‌ए ताजिये की जियारत किया। सुबह नौ बजे से घरों, इमामबाड़ों व इमाम चौक पर मजलिस और नजर फातिहां का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर तक चलता रहा। नज्र नियाज के बाद ताजिया दारों ने जोहर की नमाज के बाद अपने घरों से ताजिया, जुलजना व ताबूत लेकर कर्बला की तरफ रवाना हुए। वीडियो देखें।

Balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.