सिद्धार्थनगर में पारा छू रहा आसमान,44 डिग्री मापा गया तापमान

Voice Of News 24

11 Jun 2024 20:51 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर में भीषण गर्मी किस तरह लोगों पर बरस रहा बनकर कहर, जनपद में भीषण गर्मी किस तरह से दे रहा है दस्तक, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद में गर्मी के सितम से लोग बेहाल हो गए हैं। सूर्योदय के कुछ देर बाद ही सूरज आग उगलने लग रहा है। पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। देर से उठने के अभ्यस्त अथवा देर रात तक काम करने के बाद नींद के फिराक में जुटे लोगों को दिनचर्या धूप निकलने से पहले ही शुरू कर देनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि दिन में जहां नींद लेना संभव नहीं है, वहीं रात के समय भी लोगों की नींद नहीं पूरी हो पा रही हो। मंगलवार सुबह ही चटख धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मौसम की बेरुखी लोगों के लिए समस्या का कारण बनी हुई है। सोमवार को दिन में तो तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया ही, रात को उमस ने जागने को मजबूर कर दिया। पूरी रात लोग पंखा, कूलर चलाकर सोए जरूर, लेकिन उमस के कारण नींद नहीं आई और वह बिस्तर पर करवट बदलते रहे। सुबह चार बजे हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिली, लेकिन तब तक अधिकतर लोग बिस्तर छोड़ चुके थे। तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन लोगों ने ताप अधिक महसूस किया।

मौसम की बेरुखी लोगों के लिए समस्या का कारण बनी हुई है। सोमवार को दिन में तो तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया ही, रात को उमस ने जागने को मजबूर कर दिया। पूरी रात लोग पंखा, कूलर चलाकर सोए जरूर, लेकिन उमस के कारण नींद नहीं आई और वह बिस्तर पर करवट बदलते रहे। सुबह चार बजे हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिली, लेकिन तब तक अधिकतर लोग बिस्तर छोड़ चुके थे।
अब लोग बारिश की आस लगाए बैठे हैं कि कब झमाझम बारिश हो और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिले।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.