महराजगंज में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे बोले ,हमारी लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच

Voice Of News 24 

15 May 2024 10:43 PM

महराजगंज

महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि माेदी हैं तो महंगाई व बेरोजगारी सब मुमकिन है। पेट्रोल व गैस महंगा हो गया है। खेत में डालने के लिए कीटनाशक महंगा हो गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की।उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई मोदी योगी से नहीं है, यह लड़ाई दो विचार धाराओं के बीच की है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पांच गारंटी है जो युवाओं को नौकरी, महिलाओं के खाते में साल में एक लाख, कर्ज माफी और बेरोजगार युवकों के अप्रेंटिस सुनिश्चित करती है।

इसके इतर भाजपा की गारंटी नफरत और भाईचारे को खत्म करने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने काम पर नहीं राम, मुसलमान, पाकिस्तान और हिंदू को खतरे में कहकर वोट मांगती है।

सभा को सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, कांग्रेस के राष्टीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेता ने भी संबोधित किया।सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनना तय है।अब आपकी जिम्मेदारी है कि महराजगंज से गठबंधन उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को जिताकर गठबंधन सरकार के गठन में अपनी भागी दारी सुनिश्चित करें। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने भाजपा सरकार की बिफलता की लंबी सूची गिनाते हुए कहा कि इस सरकार का अब बने रहना देश हित में नहीं है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.