Voice Of News 24
14 May 2024 14:20 PM
निचलौल
सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर लहराया परचम। हाईस्कूल में अनमोल मद्धेशिया तो इंटर में विवेक जायसवाल बने स्कूल टाॅपर।
दरअसल हालही में अभी सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। बच्चे इस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। परिणाम आते ही निचलौल के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ उठी। अच्छे अंक प्राप्त कर शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय का भी नाम रौशन किय। इस औसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय के होनहार छात्रों द्वारा इंटरमीडिएट में प्राप्त परिणाम – विवेक जायसवाल 91% सोनिया उपाध्याय 86% सिद्धार्थ पटेल 85% चंद्र प्रताप सिंह 83% अंकित कुशवाहा 82% सौरभ मोदनवाल 82.7% प्रतिभा त्रिपाठी 81% रचना पांडे 80% अन्नपूर्णा मद्धेशिया 80% सौम्या शाह 80℅ अंक प्राप्त किए।
हाईस्कूल में होनहार बच्चों के काबिल परिणाम-
अनमोल मद्धेशिया 95.2℅ अभिजीत श्रीवास्तव 95℅ अखिल शर्मा 94% मनजीत गुप्ता 92.8% वैष्णवी मद्धेशिया 91.2℅ सना एहसान 90.2% सोना रौनियार 88.8% अमूल्य पांडे 88.2% मानसी जायसवाल 88% हासिल शिक्षकों के सपनों को साकार किया।
बच्चों के इस गौरतलब कार्य को देखकर विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बच्चों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए ।
बच्चों द्वारा गौरवान्वित कार्य को देखकर विद्यालय के शिक्षक गण इरफान अंसारी, अमित मिश्रा, हर्षराम, अरूण, शशिन्द्र, शैलेश उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक बच्चों को बधाई देकर खुशी अफजाई की।

















