Voice Of News 24

14 Apr 2024 23:28 PM
बदायूं और सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को बदायूं में तीसरी बार टिकट बदलकर मैदान में उतारा गया है। साथ ही, सुल्तानपुर से भीम निषाद का पत्ता काटकर उसके स्थान पर रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने पहले बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को चुना था। शिवपाल यादव को टिकट दिया गया। शिवपाल यादव ने पहले से ही वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं दिखाई थी, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर उनके बेटे आदित्य यादव का नाम घोषित किया गया है। 2022 में रामभुआल निषाद ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। सुल्तानपुर में भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ अब उन्हें उतारा गया है।

रविवार दिन में हुई थी 7 प्रत्याशियों की घोषणा
इसके पहले समाजवादी पार्टी ने रविवार को 7 प्रत्याशियों की अपनी 10वीं सूची जारी की। इसमें जौनपुर से पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वे बसपा सरकार में हुए एनआरएचएम घोटाले में आरोपी हैं। वहीं, श्रावस्ती से बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है।














