सपा ने किया 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान,डुमरियागंज से भीष्म शंकर को बनाया अपना उम्मीदवार

Voice Of News 24 

14 Apr 2024 14:26 PM

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के एक और लिस्ट रविवार को जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. सपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है, उनमें ज्यादातर पूर्वांचल की सीटें हैं.

समाजवादी पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस लिस्ट के आने के बाद अब अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.