कांग्रेस के सहारनपुर उम्मीदवार इमरान मसूद का भड़काऊ बयान,बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Voice Of News 24 

14 Apr 2024 01:35 PM

कांग्रेस के सहारनपुर उम्मीदवार इमरान मसूद का एक वीडियो सामने आया है। इमरान मसूद ने वायरल वीडियो में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी फिर से आ गई तो वह पहले मेरा और आपका इलाज करेगी। उसने आगे कहा कि मैं नहीं कह रहा हूँ यह अमित शाह की बात है, इसलिए हंसो मत।

सहारनपुर में इमरान मसूद के भड़काऊ बयान को लेकर बीजेपी आयोग में पहुंच गई है। चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है इमरान का ये बयान वर्ग विशेष को भड़काने वाला है।

 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर चुनाव आयोग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने अपने बयान में कहा था कि यदि बीजेपी आ गई तो सबसे पहले मेरा और तुम्हारा इलाज होगा। उन्होंने ये भी बोला कि इतना कहता हूं ये चुनाव मुझे जिताने का नहीं, अपने आप को बचाने का है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.