उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 13 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान,पीलीभीत से जितिन प्रसाद को दिया टिकट

Voice Of News 24

24 Mar 2024 22:44 PM

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची को जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था.

May be an image of text
भारतीय जनता पार्टी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अजय गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनूप वाल्मिकी , बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को उम्मीदवार बनाया है.

इसके साथ ही बीजेपी ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बारांबकी से राजरानी रावत और बहराईच से अरविंद गोंड को प्रत्याशी बनाया गया है.

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.