Voice Of News 24
05 Sep 2023 18:28PM
लम्बे समय से तस्करी और तस्करों ने काट रखा था गदर,SDM की छापेमारी में अवैध चावल और खाद की बोरिया जप्त,तस्कर फरार
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले का भारत-नेपाल का सरहदी इलाका तस्करों का बाजार बन चुका है।तस्करों के घर के बच्चों से लेकर बड़े तक इस धंधे में खूब जरूरत की सामानों को आर-पार कर रहे हैं।ये पहले भारतीय सामानों को इकठ्ठा करके उसकी खेप को गोदाम में रखते हैं और फिर नेपाल में सेटिंग के बाद भारी दामों में उसे सीमा पार कर देते हैं।जिस पर जिला प्रशासन और SSB की टीम लगातार निगरानी करती रहती हैं लेकिन ये शातिर तस्कर कभी-कभी अभी के आखों में धूल झोंककर अपने इरादों में कामयाब हो जाते हैं जिससे इन्हें पड़ोसी देश से खूब धन अर्जित होता है।
चावल और खाद की खेप से बना रखी थी तस्करों ने इमारत, SDM की छापेमारी ने तोड़ी तस्करों की कमर
अभी बीती रात सरहदी भारत-नेपाल सीमा के खनुआ बॉर्डर से लगे दो गांव में एसडीम ने की छापेमारी किया है इससे तस्करों में खलबली मच गई है।
छापेमारी के दौरान तस्करों के गोदाम से मिला पचास बोरी चावल, और सात बोरी यूरिया खाद जो बार्डर पार करने के फिराक में तस्करों ने जुटाया था।
मालामाल करने वाले माल को छोड़ छापेमारी से पहले ही तस्कर हुए नौ दो ग्यारह
अचानक एसडीएम की छापेमारी के दौरान सभी तस्कर गोदाम छोड़कर फरार गए लेकिन वहाँ पड़ा माल जप्त कर लिया गया।
तस्कर नेपाल के रहने वाले थे और कुछ भारतीय तस्करों से इनकी सांठगांठ बन चुकी थी और वे एक दूसरे की मिलीभगत से भारत से बड़ी मात्रा में तस्करी करते थे।
सदर एसडीएम प्रदीप यादव और नायब तहसीलदार व मंडी सचिव के साथ गोदाम पर की गई छापेमारी में भारी खेप बरामद हुआ है।
खुनुवा बॉर्डर के सिंघोरवा और इटवाभाट गाँव में अवैध सामग्री की बुनियाद पर बन रही थी चावल और खाद की खेप से तस्करी की इमारत।वैसे आधी रात में तस्करों के अड्डे पर छापेमारी से अन्य तस्करों के खलबली मच गई है।























