दादी की तेरहवीं में आ रहे युवक का आया शव,बेटे की मौत से दहल उठे जगराम,मुंबई में भंगार का करता था काम

Voice of news 24

20Jun 2023 21:09PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के अशोक नगर वार्ड निवासी जगराम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभी मां की मौत से उबर नहीं पाया था कि मुंबई से तेरहवीं में शामिल होने के लिए आ रहे बेटे की मौत ने उसे दहला दिया।

इटवा के बिस्कोहर नगर पंचायत के संग्रामपुर निवासी 23 साल के युवक की लाश ललितपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिली थी। मंगलवार को लाश घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार वालों के आंसू नहीं थम रहे थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  युवक की शादी दो साल पहले हुई थी। युवक की दादी की मौत हो गई थी। जिसकी तेरहवीं में वह शामिल होने के लिए आ रहा था।

संग्रामपुर निवासी 23 वर्षीय दीपक पुत्र जगराम परिवार के साथ महाराष्ट्र में भंगार का काम करता था। पिता जगराम पिछले दिनों पूरे परिवार के साथ गांव आया था। दीपक को वह दुकान देखने के लिए छोड़ दिया था। जगराम गौतम की माता यानी दीपक की दादी बीमार चल रही थी। एक सप्ताह पहले उनका निधन हो गया। इनकी तेरहवीं में शामिल होने के लिए दीपक भी ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ सोमवार को ललितपुर झांसी के सिद्धन रेलवे स्टेशन नई रेलवे लाइन पुलिस को लाश मिली। मृतक की जेब में आधार पैन कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक युवक के घर वालों को दी गई।मंगलवार को घर पर लाश पहुंची ताे कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोग उमड़ पड़े। विपदा की घड़ी में हर कोई शोकाकुल परिवार के दुख में शामिल रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.