गोला फेंक एथलीट तूर ने अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा, विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया

Voice of news 24

20 Jun 2023 11:45PM

भुवनेश्वर

भारत के शीर्ष गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल तूर ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 21.77 मीटर के थ्रो से अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया।.

पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे तूर का एशियाई रिकॉर्ड 21.49 मीटर का था जो उन्होंने 2021 में पटियाला में बनाया था। इस 28 साल के एथलीट ने कलिंग स्टेडियम में तीसरे थ्रो में 21.77 मीटर दूर गोला फेंका जो इस सत्र में विश्व में नौंवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.