voice of news 24
26Oct2022 13:31PM
महराजगंज
महराजगंज:गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के पहले तेन्दूही गांव के सामने दिन में करीब 3:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पय पहुंचे एसडीएम, सीओ, एसओ सहित पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नौतनवा से गोरखपुर जा रही थी। अभी ट्रेन तेन्दूही गांव के सामने से तेज रफ्तार से गुजर रही थी कि एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। उसके सर सहित शरीर के विभिन्न भागो मे गम्भीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने पंचनामा बनवाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

















