दीये से घर में लगी आग,जरूरत के सामान जले

 

voice of news 24

 

26oct2022 11:07 AM

महराजगंज /कोल्हुई

महराजगंज:कोल्हुई कस्बे के एक घर में दिवाली की रात दीये से आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सबकुछ जलकर खाक हो गया। कोल्हुई कस्बा निवासी दिलीप गुप्ता के मकान में दीपावली के दीये से लगी आग ने ऐसा तांडव मचाया कि कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोग बरामदे में दीपावली की खुशियां मनाने में लगे हुए थे कि इसी बीच एक कमरे से धुआं निकलता दिखा। लोग वहां पहुंचे तो आग पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले चुकी थी। शोरगुल सुन अगल-बगल के लोग भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इस घटना में कमरे में रखा जरूरत का सारा सामान जल गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.