[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=uWjbe92fXCc[/embedyt]
23 Sep 2022 15:15 PM
धानी बाजार
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महाराजगंज का एक प्रतिनिधि मंडल धानी क्षेत्र के ग्राम सभा झांगपार निवासी मृतक प्रधानाध्यापक शिवकुमार विश्वकर्मा के पत्नी सरस्वती देवी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया | समाजवादी पार्टी के जिले के प्रभारी महेंद्र चौहान ने मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी को चेक देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम लोग आये है | समाजवादी पार्टी मृतक शिक्षक के परिजनों के साथ खड़ी है इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, अमित चौबे, नितेश मिश्रा, परशुराम निषाद, राहुल शर्मा, विनोद गुप्ता, श्रीपति आजाद आदि लोग मौजूद रहे























