महराजगंज

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच महराजगंज जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच महराजगंज जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। शासन ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिले के चार खंड विकास अधिकारियों (BDO) का गैर-जनपद तबादला कर दिया है। ग्रामीण विकास अनुभाग-1, लखनऊ की ओर से 15 नवंबर को जारी आदेश के बाद अब जिले के चार प्रमुख ब्लॉकों में नए अधिकारियों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।
धानी बीडीओ को मिली राहत, नहीं हुआ तबादला
इस स्थानांतरण आदेश में धानी ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी माधुरी देवी को राहत देते हुए उन्हें फिलहाल उनके वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि नजदीक होने के कारण शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हुआ पालन

शासन के इस आदेश में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 27 अक्टूबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट हवाला दिया गया है। चुनाव से पूर्व एक ही जिले में लंबे समय से जमे या गृह जनपद के मानकों के दायरे में आने वाले अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया गया है। इस फेरबदल के बाद अब परतावल, सिसवा, मिठौरा और नौतनवा विकासखंडों में जल्द ही नए बीडीओ की तैनाती की जाएगी।
यूपी में तबादला एक्सप्रेस! योगी सरकार ने बदले कई अफसर, 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर | https://t.co/3GG3PXqbXc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2026



















