बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित निकुंज हॉल में बुधवार को एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित निकुंज हॉल में बुधवार को एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
डेटा और मतदान की मुख्य बातें
मतदान की तिथि व समय: 23 अक्टूबर शुक्रवार, प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक।
मतदाता संख्या
जनपद में स्नातक मतदाता 10,768 और शिक्षक मतदाता 6,918 हैं, कुल मिलाकर 17,686 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
केंद्र व व्यवस्था
जनपद में कुल 22 मतदान केंद्र और 65 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 260 कार्मिक, 28 रिजर्व कार्मिक और सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर 22 बैरियर लगाए गए हैं।
प्रशासनिक निर्देश और सुरक्षा व्यवस्था
बैठक के दौरान डीएम और एसएसपी ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के कक्ष के अंदर मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्याही या अन्य प्रतिबंधित वस्तु ले जाने की अनुमति किसी भी दशा में नहीं होगी। पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने को कहा गया।
एसएसपी ने बल को निर्देशित किया कि वे पूरी तरह निष्पक्ष और मर्यादित आचरण रखें, किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में झुकाव न दिखाएं। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, अफवाहों व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने तथा किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












