महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में बुधवार को मूर्ति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 वल्लभनगर की दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने भी पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच अपनी सहभागिता निभाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में बुधवार को मूर्ति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 वल्लभनगर की दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने भी पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न कराने की अपील की।
वार्ड नंबर-2 वल्लभनगर से निकली प्रतिमा का जुलूस तिवारी टोला होते हुए परतावल बाजार से परतावल चौराहा और गोरखपुर मार्ग से होकर आगे बढ़ा। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। निर्धारित मार्ग से होते हुए प्रतिमा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ।
मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आई। जुलूस के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए श्यामदेउरवा थाना पुलिस की निगाहें चप्पे-चप्पे पर बनी रहीं। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की सतर्कता और श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
विसर्जन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की कामना की।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026












