मऊ

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोखरा गांव के पास मधुबन-बेल्थरा मार्ग पर बुधवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोखरा गांव के पास मधुबन-बेल्थरा मार्ग पर बुधवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अचानक एक बाइक को मोड़ने के दौरान चालक स्थिति को संभाल नहीं पाया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस अचानक हुई दुर्घटना से घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026












