लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के शारदा बैराज नदी तट पर नवरात्रि की दशमी तिथि पर माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के शारदा बैराज नदी तट पर नवरात्रि की दशमी तिथि पर माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए बैराज की ओर पहुंचे।
ट्रैक्टरों पर लाल झंडे बंधे थे और ट्रॉलियों में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भारी भीड़ नजर आई। इसके साथ ही सड़कों पर बाइकों का भी लंबा काफिला श्रद्धालुओं के साथ चल रहा था, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस विशाल आयोजन को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एडिशनल एसपी सुनील कुमार और सीओ सिटी महक शर्मा के नेतृत्व में शारदा नगर थाना पुलिस ने बैराज रोड और पार्क के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।
अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस की मुस्तैदी के चलते बिना किसी ट्रैफिक जाम या आपसी विवाद के पूरा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल संपन्न हो गया।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026













