गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुलावठी नगर में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुलावठी नगर में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर क्षेत्रवासियों के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है विजयादशमी: विधायक
विजयादशमी के पावन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय का संदेश देता है। प्रभु श्रीराम का पावन जीवन चरित्र हमें मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा मैदान
कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे। रावण दहन के समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित जनसैलाब ने जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












