उन्नाव का सनसनीखेज ‘बक्सा कांड’: मेरठ के ड्रम कांड जैसी खौफनाक वारदात, 8 साल साथ रही पत्नी ही निकली पति की कातिल; मजदूरों से फिंकवाया था शव

उन्नाव

मेरठ जनपद के बहुचर्चित ड्रम कांड’ की खौफनाक यादों के बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में ठीक उसी तर्ज पर हुए दिल दहला देने वाले बक्सा कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के बहुचर्चित ड्रम कांड’ की खौफनाक यादों के बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में ठीक उसी तर्ज पर हुए दिल दहला देने वाले बक्सा कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हाईवे किनारे लावारिस बक्से में मिले युवक के लहूलुहान शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं, तो रिश्तों को तार-तार कर देने वाली हकीकत सामने आई। इस नृशंस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की अपनी ही पत्नी निकली, जो बीते आठ वर्षों से उसके साथ वैवाहिक जीवन बिता रही थी।

पुलिस की गहन जांच-पड़ताल में सामने आया कि आरोपी महिला ने बेहद सुनियोजित और ठंडे दिमाग से अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए बाजार से बक्सा लोड करने के बहाने मजदूरों को किराए पर बुलाया। भारी बक्से में शव बंद कर मजदूरों की मदद से उसे हाईवे किनारे फेंकवा दिया और खुद मौके से चुपचाप फरार हो गई।

 

हाईवे पर पुलिस चौकी के समीप लावारिस बक्से से लहूलुहान शव मिलने के बाद क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। सुराग मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की मुख्य वजह और इसमें शामिल किसी अन्य संभावित मददगार का पता लगाया जा सके। इस वीभत्स घटना ने एक बार फिर समाज और वैवाहिक रिश्तों के भरोसे को झकझोर कर रख दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.