जौनपुर

समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ा रुख अपनाते हुए जौनपुर जनपद के मछलीशहर क्षेत्र निवासी एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ा रुख अपनाते हुए जौनपुर जनपद के मछलीशहर क्षेत्र निवासी एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह की ओर से आधिकारिक कार्यालय ज्ञापन जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की गई है।
कार्यालय ज्ञापन जारी कर दी गई जानकारी
पार्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ग्राम व पोस्ट गोहका, बरसठी (मछलीशहर), जौनपुर निवासी मनोज कुमार यादव (पुत्र स्व. उमाशंकर यादव) को अनुशासनहीन आचरण के चलते समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। निष्कासन पत्र की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, जौनपुर जिलाध्यक्ष और संबंधित पदाधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी पर हुई इस अचानक और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद जनपद के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, आधिकारिक पत्र में निष्कासन का आधार केवल ‘अनुशासनहीनता’ बताया गया है, लेकिन किन विशिष्ट कारणों और गतिविधियों के चलते यह निर्णय लिया गया, इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












