बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शारदीय नवरात्र की नवमी पर अनूपशहर में महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शारदीय नवरात्र की नवमी पर अनूपशहर में महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। महाकाली मंडल के बैनर तले अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि पवित्र कौशिक के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक आकर्षक और सजी हुई झांकियां शामिल रहीं। माता रानी के जयकारों से पूरे नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
मुख्य अतिथियों ने किया शुभारंभ
शोभायात्रा का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव शर्मा (आरके बास), स्थानीय विधायक संजय शर्मा, अनुकूल शर्मा और सारांश मिश्रा ने महाकाली की आरती उतारकर व फीता काटकर किया। प्राचीन काली मठ से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया।
तलवारबाजी और ड्रोन से निगरानी रहे आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा दिखाए गए तलवारबाजी के रोमांचक करतबों और नन्हीं महाकाली के मनमोहक स्वरूप ने दर्शकों को खासा रोमांचित किया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम मनीष कुमार, सीओ शशांक श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस दौरान पूरे मेले और भीड़भाड़ वाले मार्गों की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की गई।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













