सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर सनातन परंपरा और शक्ति उपासना का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर सनातन परंपरा और शक्ति उपासना का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के प्रसिद्ध श्री वन शक्ति देवी मंदिर परिसर में हिंदू कल्याण मंच, सिसवा नगर द्वारा भव्य शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन का संयुक्त आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
माँ दुर्गा के दरबार में सजे अस्त्र-शस्त्र, लिया धर्म रक्षा का संकल्प
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंदिर के गर्भगृह में माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष नारंगी वस्त्र से सजी वेदी पर दर्जनों पारंपरिक शस्त्र, तलवारें और खड्ग सजाए गए थे। मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन कुंड में वैदिक आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। उपस्थित सदस्यों ने हाथों में शस्त्र लेकर माता के जयकारे लगाए और धर्म रक्षा का संकल्प दोहराया।
20 से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन, परोसा गया भोग
शस्त्र पूजन के उपरांत पंडाल में कन्या पूजन का भावुक दृश्य देखने को मिला। 20 से अधिक नन्हीं कन्याओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे गए और तिलक लगाया गया। मातृशक्ति और मंच के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से पत्तल में पूरी, सब्जी, खीर, केला और मिष्ठान परोसकर कन्याओं को भोजन कराया। भोजनोपरांत सभी ने हाथ जोड़कर नन्हीं कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान “नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति” और “धर्म रक्षा ही जीवन” के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान में वन शक्ति देवी मंदिर के अध्यक्ष अजय सिंह का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर हिंदू कल्याण मंच के मुख्य संरक्षक नितेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया, महामंत्री विकास जायसवाल, संरक्षक रवि यादव, कोषाध्यक्ष रविराज जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल, अनूप पटवा, सुनील रौनियार, जय हिंद गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद :निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। https://t.co/p0qaSODq0r
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













