बुलंदशहर

बुलंदशहर पहासू आगामी दशहरा पर्व को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पहासू आगामी दशहरा पर्व को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर द्वारा थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत दशहरा पर्व के दृष्टिगत रावण दहन स्थल एवं काली शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
सीओ ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रावण दहन स्थल पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही काली शोभायात्रा मार्ग पर पड़ने वाले भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस के रूट और संवेदनशील पॉइंट्स को चिन्हित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीओ शिकारपुर ने थाना प्रभारी पहासू को निर्देशित किया कि दशहरा मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आयोजक समिति के पदाधिकारियों से भी वार्ता कर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













