महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर राजा में मंगलवार को 12 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर राजा में मंगलवार को 12 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
छत पर फंदे से लटका मिला मासूम
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बसंतपुर राजा निवासी जय गोविंद का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार संदिग्ध हालात में घर की छत पर फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, घर में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. सुजीत कुमार विश्वास ने परीक्षण के उपरांत बालक को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम, कारणों की जांच जारी
बालक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महज 12 वर्ष की अल्पायु में उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मामले में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
महराजगंज जनपद :निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। https://t.co/p0qaSODq0r
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













