सड़क हादसे का खौफनाक मंजर: बेटे के जन्म की खुशी मनाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक का पैर शरीर से अलग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ के पास सोमवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ईंटों से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर से जा टकराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगरऊ के पास सोमवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ईंटों से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया वहां से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे दोनों भाइयों के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

मृतक गुलवेज (28 वर्ष) और उनका छोटा भाई सावेज (24 वर्ष) पुत्र गुलफाम मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। वे अनूपशहर के मोहल्ला मीरा निवासी अपने साले समीर के घर पुत्र रत्न के जन्म की खुशी में शामिल होने आए थे। वापस दिल्ली लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। एक युवक का पैर शरीर से अलग होकर पहिए के नीचे फंस गया था, जिससे मंजर बेहद खौफनाक हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम और एसडीएम मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भिजवाया। मोबाइल और गाड़ी के नंबर से करीब दो घंटे बाद शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.