बुलंदशहर

बुलंदशहर के गांव दानपुर में मंगलवार को तांडव अखाड़ा के तत्वावधान में मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दानपुर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के गांव दानपुर में मंगलवार को तांडव अखाड़ा के तत्वावधान में मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दानपुर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
चामुंडा मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा रामलीला मैदान समेत गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां महाकाली के दर्शन कर पुष्प वर्षा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। ‘जय माता दी’ और मां महाकाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था व उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













