लखनऊ

राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिवा हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की कई टीमें श्रद्धा दुबे की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नागपुर में ठिकाना बनाकर छिपी हुई है। सटीक सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज फाश होने की उम्मीद है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है, जिसके बाद घटना की साजिश, हत्या के पीछे की मुख्य वजह और इसमें शामिल अन्य कड़ियों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। https://t.co/vIwGjFQ9Hx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













