स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। लखनऊ के रहने वाले एक जबरा फैन रवि कुमार रावत उनसे मिलने के लिए हजारों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके पहुंचे, जिसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ उनसे मुलाकात की, बल्कि उनके सुरक्षित घर लौटने का पूरा प्रबंध भी किया।
लखनऊ से मुंबई, फिर बेंगलुरु तक 2,390 किमी का सफर
रवि कुमार रावत अपने पसंदीदा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से मिलने का सपना लेकर लखनऊ से पैदल ही मुंबई के लिए निकल पड़े थे। लगभग 1,400 किलोमीटर का कठिन सफर पूरा कर जब वह मुंबई पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि हार्दिक वहां नहीं बल्कि बेंगलुरु में हैं।
बिना हिम्मत हारे रवि ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई से बेंगलुरु के लिए करीब 990 किलोमीटर और पैदल चले। कुल मिलाकर लगभग 2,390 किलोमीटर की असाधारण दूरी तय करने के बाद आखिरकार उनकी यह तपस्या रंग लाई।
हार्दिक ने तुरंत पहुंचकर की मुलाकात, पूछा- ‘ट्रेन से जाओगे या फ्लाइट से?’
जब हार्दिक पांड्या को इस बात की खबर लगी कि उनका एक फैन सिर्फ उनसे मिलने के लिए इतनी लंबी दूरी पैदल चलकर आया है, तो वह खुद को रोक नहीं पाए। वह तुरंत गाड़ी लेकर रवि से मिलने पहुंचे, उन्हें गले लगाया और इस बेपनाह प्यार व समर्थन के लिए उनका दिल से धन्यवाद किया।
मुलाकात के दौरान हार्दिक ने रवि की हर संभव मदद का भरोसा दिया और उनके सुरक्षित घर लौटने का जिम्मा उठाया। हार्दिक ने अपनी टीम को तुरंत उनकी वापसी का टिकट कराने का निर्देश दिया और प्यार से रवि से पूछा बता, ट्रेन से जाएगा या फ्लाइट से? जैसे कहेगा, वैसे घर भेज देंगे।
सोशल मीडिया पर हार्दिक के इस दरियादिली भरे कदम की जमकर सराहना हो रही है। खेलप्रेमियों का कहना है कि जहां कई बड़े सितारे प्रशंसकों से दूरी बनाए रखते हैं, वहीं हार्दिक का यह जमीन से जुड़ा व्यवहार साबित करता है कि वह मैदान के साथ-साथ फैंस के दिलों के भी असली मैच विनर हैं।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













