मथुरा

मथुरा जनपद के कोसीकलां में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के दौरान शनिवार रात बड़ा हंगामा हो गया। सीता हरण लीला के मंचन के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष जैसी मारपीट में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मथुरा जनपद के कोसीकलां में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के दौरान शनिवार रात बड़ा हंगामा हो गया। सीता हरण लीला के मंचन के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष जैसी मारपीट में बदल गया।
घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले और गुस्से में लोगों ने कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं। इस अचानक हुए उपद्रव से रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों में दहशत फैल गई और करीब 15 से 20 मिनट तक मंचन बाधित रहा।
मौके पर मौजूद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। वहीं, घटना के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उपद्रवी मौके से फरार हो चुके थे। हालांकि, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













