ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नगला श्रीपदम गांव में शनिवार को एक घर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नगला श्रीपदम गांव में शनिवार को एक घर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह काफी देर तक जब परिवार के किसी सदस्य की हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को शक हुआ।
घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो पांचों के शव बिस्तर पर पड़े मिले और एक के मुंह से झाग निकल रहा था।
प्राथमिक जांच और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि परिवार में किसी प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। शुरुआती चर्चाओं में यह भी सामने आया कि मां ने नूडल्स बनाए थे, जिसमें जहर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













